Breaking News

कई दिनों पुराने विवाद का हुआ समाधान, सार्वजनिक स्थल पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

Spread the love

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद नाली निर्माण शुरू, क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

उसावां। नगर पंचायत उसावां के होली चौक स्थित एक सार्वजनिक स्थल को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद प्रशासनिक कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को संबंधित स्थान पर नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में संतोष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार होली चौक स्थित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था। इस संबंध में विभिन्न संगठनों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन दिए गए थे। गुरुवार को कुछ संगठनों एवं व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना भी शुरू किया था।

स्थिति को देखते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ राहुल पांडेय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद नगर पंचायत की टीम ने स्थल पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

शुक्रवार से मुक्त कराई गई भूमि पर नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने भी निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की बात कही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कोल्हाई में होगा ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Spread the loveउझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली …

error: Content is protected !!