Breaking News

दूध-दही सप्लाई को लेकर दो एजेंसी संचालकों में मारपीट, कार में तोड़फोड़

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। दूध-दही की सप्लाई को लेकर दो पराग एजेंसी संचालकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक एजेंसी संचालक की कार के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।
मंगलवार को मानपुर उत्तरी निवासी जुबेर दूध और दही की सप्लाई देने के लिए मोतीपुरा गांव गया था। आरोप है कि इसी दौरान समोदिया निवासी मुबाशिर वहां पहुंच गया और दुकानदारों को सप्लाई करने का विरोध करने लगा। जुबेर का कहना था कि कंपनी की ओर से उसे उक्त क्षेत्र आवंटित किया गया है और वह अपने निर्धारित क्षेत्र में सप्लाई कर रहा था, लेकिन मुबाशिर इस बात पर सहमत नहीं हुआ।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद मुबाशिर ने जुबेर की कार पर पथराव कर दिया, जिससे कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों एजेंसी संचालकों को वाहन समेत चौकी ले आई। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को एक-दूसरे के क्षेत्र में दूध-दही की सप्लाई नहीं करने की हिदायत दी गई है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हो गया है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डीएम व एसएसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार …