Breaking News

स्वार-टाण्डा में खुले बिजली तारों पर प्लास्टिक कवर और गार्डिंग लगाने का विधायक शफीक अहमद अंसारी ने प्रस्ताव भेजा

Spread the love

राहुल मौर्य

रामपुर। स्वार-टाण्डा विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक शफीक अहमद अंसारी ने विद्युत विभाग को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव में विधायक ने क्षेत्र के नगर और ग्रामीण इलाकों में स्थित बिजली के पोलों पर प्लास्टिक कवर यानी इन्सुलेशन कराने की मांग की है। साथ ही मुख्य मार्गों और बाजारों से गुजर रही 11 केवी व अन्य खुली विद्युत लाइनों के नीचे सुरक्षा के लिए गार्डिंग लगाए जाने की भी अनुशंसा की है।
विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि बरसात और तेज हवा के मौसम में खुले तारों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों, दुकानदारों और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द सर्वे कराकर कार्य शुरू कराने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे आए दिन होने वाली बिजली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डीएम व एसएसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार …