Breaking News

भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने 50 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्टफोन

Spread the love

अब हाईटेक होकर सरकारी योजनाओं को रफ्तार देंगी बहनें : राजीव कुमार सिंह
दातागंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और संकल्प को समर्पित ऐतिहासिक व स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को विकास खण्ड समरेर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए विधायक ने क्षेत्र की 50 मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए। स्मार्टफोन पाकर कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय और कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ एवं मुख्य सेविकाएं हमारे समाज की असली आधारशिला हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभाती हैं।
विधायक ने स्मार्टफोन वितरण के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को डिजिटल रूप से पूरी तरह सशक्त बनाना, उन्हें हाईटेक सुविधाओं से जोड़ना तथा विभागीय योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं पारदर्शी बनाने के संकल्प के साथ ही डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। अब कागजी और मैन्युअल झंझटों से मुक्ति मिलेगी और सभी आवश्यक डेटा रियल टाइम में अपडेट हो सकेगा।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के कोने-कोने में डिजिटल सशक्तिकरण को एक नई गति मिली है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है, बल्कि जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाली महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भूमिका भी और अधिक मजबूत व सशक्त हुई है।
समरेर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी वीरेंद्र राम, सहायक विकास अधिकारी मनोज, बाल विकास परियोजना विभाग से हरेंद्र, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सोनम गौतम व उर्मिला मौजूद रहीं। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, हेमचंद्र गौतम, श्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, मरीजों को बांटे फल

Spread the love उपशीर्षक : कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, जिला पुरुष चिकित्सालय में किया सेवा …

error: Content is protected !!