Breaking News

कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया से एक आठ बर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से लापता

Spread the love

उझानी ( बदायूं) / कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया से एक आठ बर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। बालक के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। परिजन लगातार बालक की खोज बनाए हुए हैं किंतु बालक का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। बालक के गायब होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर बालक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चेहरा के गांव ठिरिया निवासी शांति दास शर्मा का आठ बर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था जो खेलते-खेलते वहां से लापता हो गया। काफी देर तक जब बालक कन्हैया घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि परिजनों ने गांव के अलावा आस-पास क्षेत्र में और पूरी रात उसे ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला आज सबेरे परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर बालक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।
गांव में हो रहीं चर्चाओं और वायरल वीडियो की मानें तो गांव में एक संदिग्ध युवक घूम रहा था वीडियो में वह संदिग्ध युवक एक पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठा नजर आ रहा है जिससे एक व्यक्ति पूंछताछ करके उसे गांव के बाहर का रास्ता बताता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का शक उसी संदिग्ध युवक कर जा रहा है। कहीं ऐसा न हो कि बालक को गायब करने में उसी युवक का हांथ हो।
बहरहाल बालक कन्हैया का कहीं अता-पता नहीं लग रहा है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लगभग 35 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण

Spread the love बदायूँ। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए गुरुवार को शहर …

error: Content is protected !!