84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
सब सुख लहैँ तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना.
भक्तजन अपने कार्य सिद्धि के लिए लगाते हैं अर्जी-पंडित सुधीर मिश्रा
नवीन वस्त्र आभूषण से किया गया भव्य -दिव्य श्रृंगार
भक्तों ने लगाए जय श्री राम जय हनुमान के जय कारे. वातावरण हुआ भक्ति मय.
बदायूं, सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास का सातवाँ बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भक्तों ने लगाए जय श्री राम,जय हनुमान के जय कारे, मंदिर का वातावरण हुआ भक्ति मय.
प्रातः 7:30 बजे मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल से लेपन कर चांदी के वर्क से आकर्षक रूप से सजाकर चोला चढ़ाया.ततपश्चात नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर श्री हनुमान जी का भव्य- दिव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं एवं फलों का भोग लगाया गया.
शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान जी की भव्य रूप से आरती उतारी गई.हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया – भक्त लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए श्री हनुमान जी के चरणों में अर्जी लगाते हैं. ज्येष्ठ मास में श्री हनुमान जी का पूजन करने से श्री हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के रोग, शोक और अन्य जीवन में आने वाले संकटों को दूर करते हैं.
हर्षित रस्तोगी, प्रिंसी रस्तोगी तथा दिशांत रस्तोगी ने श्री हनुमान जी का नवीन वस्त्र आभूषण की सेवा कर फलों एवं लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बाँटा.
इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, मनु अग्रवाल,रोचक वैश्य,दीपक वैश्य,शिवेंद्र भारद्वाज,रामगोपाल, प्रदीप पटवा, कन्हैया, वंश, नरेश प्रजापति,राजीव सैनी एवं श्रीराम, श्री हनुमान भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे.
Budaun Amarprabhat