Breaking News

सीओ कृष्ण कुमार तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं में तैनात क्षेत्राधिकारी बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी के गैर जनपद स्थानांतरण पर मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा में हुआ है।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कृष्ण कुमार तिवारी को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई

Spread the loveबिसौली। सोमवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। …