फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और 2120 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ादास निवासी नीरज सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर की अलमारी में रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए औरछी चौराहे से इस्लामनगर मार्ग पर स्थित एक चकमार्ग से आनंद पुत्र जसवंत निवासी बुद्धनगर खड़ुवा थाना चन्दौसी, जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) तथा 2120 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
Budaun Amarprabhat