Breaking News

उपजिलाधिकारी ने तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

बिसौली। जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में बुधवार को बिसौली तहसील मुख्यालय स्थित अपने कक्ष में उपजिलाधिकारी साई आश्रित शाख मुरी ने जनसुनवाई की। इस दौरान तहसील क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण कराने के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि और पैमाइश से जुड़े मामले छाए रहे। ग्राम शेखूपुर निवासी किशनवीर पुत्र बदन सिंह ने अपने क्षेत्र में चकमार्ग की पैमाइश कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा। वहीं, कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी सुल्लन खां ने एक गंभीर मामला उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भूमि गाटा संख्या-707 पर कस्बे के ही दबंग हिकमत खां, किसमत खां व हसरत खां द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
अवैध कब्जे की शिकायत को बेहद गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करें और मामले में त्वरित व प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने कड़े लहजे में अधिकारियों को सचेत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर आम जनता की शिकायतों को लंबित रखना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक सरकारी विभाग नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता और पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
इस जनसुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिस सहित राजस्व विभाग के अन्य मुख्य अधिकारी एवं पटल लिपिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दूध-दही सप्लाई को लेकर दो एजेंसी संचालकों में मारपीट, कार में तोड़फोड़

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। दूध-दही की सप्लाई को लेकर दो पराग एजेंसी संचालकों …

error: Content is protected !!