Breaking News

व्यापारियों को एकजुट करने को चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

Spread the love

*
*आगरा में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू सहित बदायूं इकाई को मिला विशेष सम्मान

*जीएसटी ,फूड,विद्युत,नापतोल विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ एवं महंगाई के विरोध में संगठन करेगा आंदोलन

बदायूं 17जून को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वधान में प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के अध्यक्षता में आगरा के द ग्रैंड ट्री होटल में प्रदेश कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें बदायूं सहित लगभग 60 जिलो के पदाधिकारियों ने सहभागिता की बैठक में कई अहम निर्णय लिये गए तथा बदायूं इकाई के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू सहित इकाई का विशेष सम्मान किया गया

प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बैठक में अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि जीएसटी,फूड,विद्युत ,नाप तोल विभाग के उत्पीड़न एवं महंगाई जैसे मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई

प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने बताया व्यापारियों को एकजुट करने के लिए सभी जनपदों में प्रमुखता से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने बताया कि आगामी 24जून को जीएसटी विभाग के खामियों के खिलाफ एवं 6 जुलाई को महंगाई के विरुद्ध प्रदेश के सभी जनपदों में विरोध किया जाएगा

बैठक में जनपद बदायूं से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शंखधार जिला उपाध्यक्ष जावेद खान , पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू 12बी की मान्यता में यूपी की उत्कृष्ट छह यूनिवर्सिटीज़ में शामिल

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान साबित …

error: Content is protected !!