Breaking News

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई, नौ लोग गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

थाना बिसौली पुलिस ने ग्राम कुआडाडा निवासी छोटेलाल पुत्र मथुरा प्रसाद तथा लाल सिंह उर्फ लालसहाय पुत्र रामबहादुर को शांति भंग होने की संभावना के आधार पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को उपजिलाधिकारी बिसौली के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया।

वहीं थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने ग्राम नगला जैत निवासी ठाकुरदास पुत्र निहाल सिंह, मेघराज पुत्र ठाकुरदास, भोजपाल पुत्र निहाल सिंह तथा सूरजपाल पुत्र भोजपाल को गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इसके अलावा थाना उसहैत पुलिस ने ग्राम सोवरन नगला निवासी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल, रामखिलाड़ी पुत्र ब्रजपाल तथा जोगेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बदायूं में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, तीन दिन लागू रहेगी व्यवस्था

Spread the love8 जून सुबह 7:00 बजे से 10 जून रात 8:00 बजे तक प्रभावी …

error: Content is protected !!