Breaking News

कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने निर्देशन में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी अनम , भगवती ने सभी प्रतिभागियों को कृषि से संबंधित जैविक व कम्पोस्ट खाद , फसल गहनता आदि की विस्तृत जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड कादर चौक ,म्याऊं , समरेर व उसावां क्षेत्र की सुभद्रा , शोभा , खुशबू ,सीमा व नेमवती आदि महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर शुभ – कामनाएं दीं ।
यह कार्यक्रम 14 जून 2026 से 18 जून 2026 तक सुचारू रहा ।
इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , साहिल कुमार , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप , सौरव कुमार आदि ने सहयोग किया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …