Breaking News

चोरी के मामले का खुलासा, फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5100 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ादास निवासी नीरज सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर की अलमारी में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए प्रकाश में आए आरोपी धर्मेंद्र पुत्र सरवन निवासी ग्राम बैरीखेड़ा, थाना बनियाठेर, जनपद सम्भल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 5100 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सूचना आयोग का बड़ा चाबुक: तीन जिलों के अफसरों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना

Spread the love आरटीआई एक्ट के मखौल और भ्रामक रिपोर्ट पर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र …

error: Content is protected !!