Breaking News

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया

Spread the love

बिसौली। भारतीय स्टेट बैंक एसीबी बिसौली द्वारा गोष्टी के उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। यह चेक सहाबर शाह पोस्ट निजामपुर निवासी सत्यवीर की पत्नी सत्यवती और कुवंर पाल के जीजा नरेंद्र को सौंपा गया। जिनका बीमारी के कारण निधन हो गया था। बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक पासबुक की जांच के दौरान पता चला कि सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 436 रुपए की कटौती हुई थी। इसी आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र और नॉमिनी के केवाईसी दस्तावेजों को प्रमाणित कर एक माह के भीतर ही दावा का समाधान कर दिया गया। शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने ग्राहकों को सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान चीफ मैनेजर प्रशांत कुमार शर्मा, राहुल सिंह, फील्ड ऑफिसर वसीम अकरम, फील्ड ऑफिसर शुभम, सर्विस मैनेजर अर्पित सिंह, प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रखर तिवारी, सीनियर एसोसिएट शिखर गोयल, एसोसिएट विपिन, जूनियर एसोसिएट वाशु कौशिक आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …