Breaking News

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन मनाया

Spread the love

बिसौली। शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुशील कोरी ने राहुल गांधी को हर शोषित और वंचित की मजबूत आवाज बताया। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता राहुल गांधी की ओर आशा और उम्मीद से देख रही है, और 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली सरकार को चुनकर देश को खुशहाल बनाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव अब्दुल रहमान, नगर अध्यक्ष आमिर हुसैन, अवनीश यादव, मुकर्रम खां, पूर्व सभासद शफीक अहमद फारूकी, वाशु आर्य, इसरार अहमद, तरुण आर्य, सोनू आर्य, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

काँवड़ यात्रा मार्ग पर अभेद्य होगी सुरक्षा, खुद सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी

Spread the loveजिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया काँवड़ रूट का सघन …

error: Content is protected !!