Breaking News

नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, 21 जून को कासगंज-रावतपुर के बीच मिलेगा अतिरिक्त रेल संचालन

Spread the love

पूर्वोत्तर रेलवे ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय

बरेली। नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 21 जून को कासगंज और रावतपुर के बीच विशेष सवारी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाना है।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 05320 कासगंज-रावतपुर परीक्षा विशेष सवारी गाड़ी 21 जून को सुबह 6 बजे कासगंज से रवाना होगी। यह ट्रेन गंजडुंडवारा, दरियावगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, गुरसहायगंज, कन्नौज, बिल्हौर, बर्राजपुर और मंधना स्टेशनों पर ठहराव करते हुए सुबह 11:05 बजे रावतपुर पहुंचेगी।

वापसी में 05319 रावतपुर-कासगंज परीक्षा विशेष सवारी गाड़ी रावतपुर से शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बर्राजपुर, बिल्हौर, कन्नौज, गुरसहायगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, कायमगंज, दरियावगंज और गंजडुंडवारा होते हुए अगले दिन रात्रि 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस विशेष रेल सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा समय से स्टेशन पहुंचकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।

प्रमुख समय सारिणी

कासगंज प्रस्थान : सुबह 6:00 बजे

फर्रुखाबाद : सुबह 8:15 बजे

कन्नौज : सुबह 9:22 बजे

रावतपुर आगमन : सुबह 11:05 बजे

वापसी

रावतपुर प्रस्थान : शाम 7:00 बजे

कन्नौज : रात 8:14 बजे

फर्रुखाबाद : रात 9:30 बजे

कासगंज आगमन : रात्रि 12:30 बजे

रेलवे के इस निर्णय से कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं आसपास के क्षेत्रों के नीट परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पीजी से केजी तक के विद्यार्थियों …