Breaking News

एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये निकालने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

वजीरगंज पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया

वजीरगंज। थाना वजीरगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड तथा आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार कस्बा सैदपुर निवासी मारूफ खान ने 31 मई 2026 को थाना वजीरगंज में तहरीर देकर बताया था कि एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान घटना में शामिल अतुल यादव, सौरभ ठाकुर और सौरभ सिंह परिहार के नाम प्रकाश में आए। इनमें से अतुल यादव को पूर्व में थाना बिसौली पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थाना वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनकोटा हाईवे के निकट वजीरगंज की ओर से आरोपी सौरभ सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के चार एटीएम/डेबिट कार्ड, एक आधार कार्ड तथा 7,350 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम बेलमपुरी थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद का निवासी है और उसके विरुद्ध पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई को थाना वजीरगंज के निरीक्षक अपराध संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पीजी से केजी तक के विद्यार्थियों …