Breaking News

दस्तावेजों के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बार वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा- नया प्रस्ताव लागू हुआ तो अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के सामने खड़ा होगा रोजी-रोटी का संकट

दातागंज। तहसील दातागंज के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों एवं स्टांप विक्रेताओं ने उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेजों के निष्पादन कार्य को निजी कंपनियों के माध्यम से कराए जाने के प्रस्तावित प्रावधान के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इससे पूर्व बार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बार भवन में अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन महासचिव संतोष कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध करते हुए सर्वसम्मति से ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट एवं स्टांप विक्रेता बार भवन के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने उप निबंधक रामवीर यादव को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह को दिया।

इस अवसर पर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि दस्तावेजों के निष्पादन का कार्य निजी कंपनियों को सौंपा गया तो अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों और स्टांप विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था किसानों और आम नागरिकों के हित में नहीं है तथा इससे भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका भी रहेगी।

महासचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करता है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो चरणबद्ध आंदोलन और कलमबंद हड़ताल की जाएगी।

प्रदर्शन में दिनेश सक्सेना, आशा दीक्षित, सुखपाल सिंह यादव, विमल कुमार सिंह, अजीत सिंह, संदीप कुमार सिंह, ओमपाल सिंह, दिनेश कठेरिया, जसवीर राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट एवं स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

व्यापारियों को एकजुट करने को चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

Spread the love* *आगरा में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू सहित …

error: Content is protected !!