Breaking News

बदायूं में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Spread the love

प्रशासनिक समायोजन के तहत जारी हुआ आदेश, नगर, बिसौली और उझानी सर्किल में बदलाव

बदायूं। पुलिस प्रशासन ने जनपद में प्रशासनिक समायोजन करते हुए पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार रजनीश कुमार उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी नगर बनाया गया है। उनके अधीन थाना कोतवाली, सिविल लाइंस, बिनावर, कुंवरगांव, महिला थाना एवं साइबर थाना की अपराध स्थिति तथा कानून व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही उन्हें पुलिस उपाधीक्षक लाइन/अपराध तथा लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी उझानी का दायित्व भी सौंपा गया है।

अंशुमन श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी बिसौली नियुक्त किया गया है। वे बिसौली, फैजगंज बेहटा एवं वजीरगंज थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की निगरानी करेंगे। उन्हें क्षेत्राधिकारी सहसवान का लिंक अधिकारी भी बनाया गया है।

वर्तमान में क्षेत्राधिकारी बिसौली रहे संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय/चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन पुलिस पेंशन बोर्ड, विशेष जांच प्रकोष्ठ, विधिक प्रकोष्ठ, जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो, फील्ड यूनिट एवं चुनाव सेल के कार्यों का पर्यवेक्षण रहेगा।

सुनील कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी उझानी बनाया गया है। वे उझानी, कादरचौक, उसहैत एवं मूसाझाग थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की निगरानी करेंगे। उन्हें क्षेत्राधिकारी दातागंज का लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सुरेन्द्र कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक महिला अपराध, मिशन शक्ति एवं मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुनील अहलावत को पुलिस उपाधीक्षक यातायात नियुक्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दल – दल भरी कीचड़ में होकर निकलने को ग्रामीण व स्कूली बच्चे हुए मजबूर , स्थानीय ब्लॉक प्रमुख से मिले ग्रामीण

Spread the loveआसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के …

error: Content is protected !!