Breaking News

वजीरगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी

Spread the love

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, करीब 20 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

बदायूं। शुक्रवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर गंभीर सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौली हरनाथपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बताया जाता है कि हादसा चालक को अचानक झपकी आने के कारण हुआ। बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में पिता-पुत्र समेत पांच लोग शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में एक यात्री का पैर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही यातायात को सुचारु कर दिया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार कठेरिया ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक विधायक बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर हरी सिंह ढिल्लों का मिलक में हुआ जोरदार स्वागत

Spread the loveराहुल मौर्य मिलक(रामपुर)। मंगलवार को नगर के क्योरार बाईपास पर शिक्षक विधायक बीजेपी …

error: Content is protected !!