बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्राम कासिमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मकन पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम खासपुर थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना कुंवरगांव में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार आरोपी के संबंध में जानकारी देते पुलिसकर्मी।
Budaun Amarprabhat