Breaking News

जेष्ठ दशहरे के उपलक्ष्य लगने वाले मेले का समाजसेवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Spread the love

उघैती(बदायूँ) थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में गंगा मढ़ी धाम ग्रांउड में शुक्रवार से ज्येष्ठ दशहरा के उपलक्ष्य लगने वाले मेले का शुभारंभ हो गया है। समाजसेवी व खितौरा भगबन्त के ग्राम प्रधान के पिता अमर सिंह ने पारंपरिक रूप से मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उद्घाटन समारोह देखने के लिए जुटे रहे।मेला गंगा मढ़ी धाम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों द्वारा विधि पूर्वक हवन-पूजन करके किया गया। इस दौरान समाजसेवी अमर सिंह ने कहा- मेला आपसी भाईचारे को बढ़ाता है और मेले में सांप्रदायिक सौहार्द का रूप मेले में देखने को मिलता है।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष किशन पाल ,कमल गुप्ता,भारत सिंह उर्फ टिंकू, रणवीर पाल ,टिंकू बघेल, विनोद गुप्ता,किशोरी लाल पाल , दिनेश राणा ,कुलदीप, बलराम पाठक, लालमन, पान सिंह ,मयंक गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों सहित दोनों ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …