Breaking News

विश्व योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

Spread the love

जीवन की भाग दौड़ से शांति का विचार है योग: सुनील कुमार

योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है: संजीव पांण्डेय

बरेली, जून। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा भारत माता तथा योग के आद्य प्रवर्तकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्या भारती के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग प्रशिक्षक तुलाराम वर्मा एवं रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति सहित अनेक योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व स्वीकार कर रहा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में विद्या भारती के जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास को भी विकसित करता है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और योगमय भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं योग प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक यशवीर जी प्रदेश मंत्री श्री अनिल गर्ग विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहितआचार्य परिवार के साथ भारी संख्या में अभिभावक एवं भैया बहन उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …