स्वस्थ तन व मन के लिए योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा
बदायूं अमर प्रभात योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम पर आधारित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग हमें फिट रखता है और जो फिट है वही हिट है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य अधिकारी व आमजन आदि मौजूद रहे। योग दिवस पर योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग करवाया।
जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवं पर्यावरण डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में कोरोना वैक्सीन से देश के लोगों की हिफाजत की यही नहीं उन्होंने अन्य देशों में भी उनके देशवासियों को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के दृष्टिकोण से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्व को योग दिया और पिछले वर्ष 165 देशों ने योग कार्यक्रम आयोजित किये गए। उन्होंने कहा कि नॉर्मल हेल्थ प्लस योग स्वस्थ आयु के बराबर है अर्थात स्वस्थ आयु के लिए सभी को योग अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से स्वस्थ तन व मन के लिए जीवन में योग अपनाने की अपील भी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 150 से अधिक देशों ने योग को अपनाया और माननीय प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि करें योग,रहे निरोग।
सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि योग करो और रहो निरोग। उन्होंने सभी से अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
इससे पूर्व पुलिस परेड ग्राउंड आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रभारी मंत्री,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने जीवन में योग अपनाकर स्वस्थ रहने वाले 87 वर्षीय बुजुर्ग को सम्मानित किया इसके अतिरिक्त योग प्रशिक्षकों को भी उन्होंने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद झांसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी एलईडी वेन के माध्यम से दिखाया गया।
इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat