Breaking News

गंगा दशहरा पर कछला घाट के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, 24 घंटे बदले रहेंगे कई मार्ग

Spread the love

बदायूं, अमर। प्रभात गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी के अवसर पर 24 जून को कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए 23 जून की रात 8 बजे से 24 जून की रात 8 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम एवं भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

वहीं बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहा से कादरचौक और गंजडुंडवारा मार्ग से होकर भेजे जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन अवधि में मुजरिया चौराहे तथा सहसवान के कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा तथा कछला रोड सहसवान पर पुलिस एवं यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यात्रा के दौरान यातायात पुलिस का सहयोग करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में योग अभ्यास से लोगों को सिखाए सेहत के गुर

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूँ। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले ’12वें अंतर्राष्ट्रीय …

error: Content is protected !!