Breaking News

थाना सिविल लाइन में जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को थाना सिविल लाइन में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उद्घाटन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कक्ष का उद्देश्य फरियादियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन हरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं …

error: Content is protected !!