Breaking News

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज, बदायूँ में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

Spread the love

प्

बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत “सतत शिक्षण पद्धतियाँ एवं कार्यप्रणाली (Sustainable Teaching Practices and Methodology)” विषय पर एक फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रोफेसर साजिद जमाल एवं डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में अध्यापन कार्य से जुड़े हैं, ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, छात्र-केंद्रित शिक्षा, नवाचार तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ज़ोहेब अली सैय्यद, प्रबंधन समिति के सदस्य सलीम फरशोरी, सलमान अहमद तथा प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा

Spread the love60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की …