सतरंगी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया मंदिर परिसर
ज्येष्ठ मास में धूप से व्याकुल राहगीरों को प्रातः 10:00बजे से हुआ शीतल शरबत वितरण.
बदायूं, सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर परआज ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव के साथ मनाया गया.
प्रातः 10:00 बजे से शाम तक शीतल शरबत का वितरण धूप से व्याकुल राहगीरों को किया गया.
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने प्रातः काल 7:30 बजे कलयुग के जागृत देव पवन पुत्र भगवान श्री राम के परम प्रियअनन्य भक्त श्री हनुमान जी का चमेली के तेल एवं सिंदूर से लेपन कर चांदी के वर्क के साथ चोला चढ़ाया, तत्पश्चात नवीन वस्त्र आभूषणों से भगवान श्री हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार कर आरती उतार कर एवं लड्डुओं का भोग लगाया .
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया- भगवान श्री राम के परम प्रिय एवं अनन्य भक्त कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान जी. जिनकी कृपा से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भगवान श्री रामकी आराधना करनी चाहिए.
शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ. भक्तों ने जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक हो गया . श्री हनुमान जी के नवीन वस्त्र आभूषणों के श्रृंगार की व्यवस्था शिवेंद्र भारद्वाज एवं माधव सिंह के द्वारा की गई. मंदिर परिसर की सतरंगी फूलों से सज्जा की व्यवस्था हिमांशु अरोरा के द्वारा की गई.
इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, अजय रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, राजू वैश्य, अखिलेश गुप्ता, सुरेश, सुमित , तेजस रस्तोगी, संजय मेहंदी रत्ता, अरविंद वैश्य, अनुराग शर्मा,पवन गुप्ता,प्रदीप , कन्हैया मिश्रा, रामगोपाल ,नरेश उपस्थित रहे.
Budaun Amarprabhat