Breaking News

मिलेट्स प्रसंस्करण व विपणन केन्द्र हेतु आवेदन आमंत्रित

Spread the love

बदायूँ: अमर प्रभात- उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2026-27 हेतु सीड मनी (एफ0पी0ओ0 के माध्यम से) मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र (एफ0पी0ओ0/उद्यमियों/स्वयं सहायता समूह के माध्यम से) हेतु कृषक उत्पादक संगठनों/उद्यमियों/स्वयं सहायता समूहों से पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जो कि 10 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। ऑनलाईन आवेदन का लिंक https://agriculture.up.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप कृषि निदेशक बदायूँ अथवा आपके क्षेत्र में कार्यरत कृषि विभाग के कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं।
उन्हांेने जनपद के समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि खरीफ फसलों की बुवाई हेतु 50 प्रतिशत अनुदान पर उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट्स प्राप्त कर सकते हैं। बीज एवं मिनीकिट्स प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर कृषक खरीफ फसलों की बुबाई हेतु धान, ढैंचा, उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, रागी, कोदों एवं सावां आदि के बीज एवं मिनीकिट्स की बुकिंग कर बीज एवं मिनीकिट्स संबंधित राजकीय कृषि बीज भण्डार से प्राप्त कर सकते हैं।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताड़ासन , वृक्षासन , शवासन, नौकासन , हलासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया

Spread the loveआसफपुर – विगत रविवार को स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में 12वें अंतरराष्ट्रीय …

error: Content is protected !!