Breaking News

मोहर्रम को लेकर पुलिस सतर्क, एएसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त

Spread the love

वजीरगंज थाने में विवेचनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

वजीरगंज (बदायूं)। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने मंगलवार को थाना वजीरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विवेचकों की बैठक लेकर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना परिसर में आयोजित अर्दली रूम के दौरान एएसपी ग्रामीण ने विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न होने पाए और प्रत्येक मामले का निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार एवं पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

एएसपी ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में स्वीमिंग पूल से चोरी का खुलासा टिल्लू पंप और वायरिंग के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the loveबिसौली। थाना बिसौली पुलिस ने क्षेत्र में स्थित एक स्वीमिंग पूल से हुई …