Breaking News

गंगा दशहरा पर कछला घाट की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला बॉर्डर तथा कछला गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, आवागमन मार्गों तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा स्नान पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

डीएम और एसएसपी ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही घाट क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन सुचारु रखने तथा पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अधिकारियों ने कहा कि गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील अहलावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा

Spread the love60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की …