Breaking News

एक लाख रुपए से कम आय वाले ओ लेवल व ट्रिपल सी का कार्ष करने हेतु 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे

Spread the love

आसफपुर – पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के लिए निशुल्क ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है जिसमें आवेदक के अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक न हो , शैक्षिक योग्यता इंटर मीडिएट व आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो व आवेदक बेरोजगार हो ।
इस प्रशिक्षण के चलते किसी प्रकार की छात्रवृत्ति योजना नहीं है यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा ।
सभी आवेदक के लिए आय , जाति हाई स्कूल तथा इंटर के अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड की छाया प्रति सहित आवेदन की मूल प्रति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में जमा करना अनिवार्य है ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बदायूं जिले में स्थानीय अलग अलग लगभग 8 संस्थानों पर कराया जाएगा ।
यह जानकारी बदायूं जिले के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने एक लिखित पत्र के माध्यम से प्रेस को दी है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा

Spread the love60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की …