Breaking News

मक्का की फसल की रखवाली के दौरान किशोरी से अभद्रता का आरोप, पुलिस से की शिकायत

Spread the love

आसफपुर/फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नूर नगर कौड़ियां में मक्का की फसल की रखवाली करने गई एक किशोरी के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव नूर नगर कौड़ियां निवासी सुदामा पत्नी नन्हें के अनुसार उनकी पुत्री शिवानी खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव डरेला निवासी प्रेमपाल और उसके पुत्र राजवीर वहां पहुंचे और शिवानी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की तथा मारपीट कर दी।

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर शिवानी का भाई केंद्र और उसकी मां सुदामा मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी अभद्रता की गई।

पीड़ित पक्ष की ओर से सुदामा पत्नी नन्हें ने थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अधिकारियों की अनदेखी से दिव्यांगजनों को हो रही परेशानी : राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी

Spread the loveबदायूँ। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह में आयोजित की …

error: Content is protected !!