बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिल्सी तहसील में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ब्राह्मण समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए और बिहार पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर को संदिग्ध बताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार सिंह को सौंपा।
Budaun Amarprabhat