Breaking News

शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने नगर में पैदल गश्त किया

Spread the love

बिसौली। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने नगर में पैदल गश्त किया। भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास करते हुए अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने का आह्वान किया।
पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने अधीनस्थों के साथ चाक-चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त किया। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्री मिश्रा ने व्यापारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत की और मोहर्रम के त्यौहार को पारंपरिक रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारे के साथ मिलकर त्यौहार मनाने का आह्वान किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अमित चौहान, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, कांस्टेवल राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में रवींद्र मोहन सक्सेना का हुआ सम्मान

Spread the loveबदायूं। लखनऊ के प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल …