Breaking News

नई लिफ्ट सुविधा का शुभारंभ किया

Spread the love

बिसौली। डी. पॉल विद्यालय में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नई लिफ्ट सुविधा का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वी.सी. के कुशल प्रबंधन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में स्थापित इस लिफ्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह क्षेत्र का पहला विद्यालय है जहाँ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। इस आधुनिक सुविधा के प्रारंभ होने से विशेष रूप से छोटे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों को विद्यालय के विभिन्न तल तक पहुँचने में काफी सुविधा होगी। इस दौरान मुख्य अतिथि अबरार अहमद ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं समावेशी सुविधाओं का विकास भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा उठाए गए इस कदम को अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणादायक बताया। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन वी. सी. ने कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के हितों और सुविधाओं को प्राथमिकता देता रहा है तथा भविष्य में भी विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बाजार में बिछड़े बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

Spread the loveअलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत थाना …