Breaking News

गंगा दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ कछला बॉर्डर और कछला गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित स्थानों का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

उन्होंने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील अहलावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बाजार में बिछड़े बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

Spread the loveअलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत थाना …