Breaking News

ससुराल में विवाद के बाद युवक की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

Spread the love

उझानी (बदायूं)। उझानी थाना क्षेत्र के गांव मिहोना निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक का ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।

जानकारी के अनुसार गांव मिहोना निवासी 35 वर्षीय भवेश कुमार पुत्र भूप सिंह 22 जून को अपने पुत्र अंशु के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम पड़ोलिया, थाना कादरचौक क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि 23 जून को समारोह संपन्न होने के बाद वह अपने घर लौट आया।

परिजनों का कहना है कि ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण वह परेशान था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा

Spread the love60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की …