Breaking News

जेठ दशहरा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Spread the love

उसहैत (बदायूं)। ज्येष्ठ मास के दशहरा पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर बुधवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर शरबत वितरण की व्यवस्था की गई।

पर्व के अवसर पर अटेना घाट, भुण्डी घाट, सरेली घाट, खजुरा घाट, कटरा घाट, पथरामई सहित क्षेत्र के विभिन्न गंगा तटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

उधर, उसहैत स्थित प्राचीन कालसेन बाबा मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगीं।

पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गंगा घाटों पर गोताखोर, मोटर बोट और जल सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी विभिन्न स्थानों पर निगरानी के लिए मौजूद रहे।

प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद आदित्य यादव कल बदायूं में, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Spread the loveबदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव रविवार, 23 …