Breaking News

मोहर्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, शहर में किया फ्लैग मार्च

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की।

एडीएम (ई) श्री अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं व्यस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस श्री हरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पटरी पर परखी सुरक्षा! महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Spread the loveबरेली, 22 अगस्त। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन …