Breaking News

जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, तमंचा समेत कई हथियार बरामद

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली (बदायूं)। थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम परसेरा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त विभिन्न हथियार भी बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र, विचारदेव, अनिल, नेजपाल, अखिलेश, अमरपाल, प्रवेश, राजीव और करुपाल शामिल हैं, जो सभी ग्राम परसेरा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नुकीला भाला, एक चपटेदार भाला, दो लकड़ी के डंडे, एक स्टील पाइप, एक फरसा, एक सरिया तथा अन्य सामान बरामद किया गया। वहीं आरोपी करुपाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद होने का दावा किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के संबंध में थाना बिसौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामद अवैध तमंचे के आधार पर आरोपी करुपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

थाना बिसौली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

नोट: आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी संबंधी जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। मामले की अंतिम पुष्टि न्यायालय के निर्णय के अधीन होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …