Breaking News

नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम से मिले कांग्रेस नेता, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम के कार्यभार संभालने के बाद से ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में, बदायूँ के कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड पहुँचा और नवनियुक्त प्रभारी से भेंट कर उन्हें भव्य स्वागत व शुभकामनाएँ दीं।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजेंद्र गौतम को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिलेगा और संगठन को नई दिशा व मजबूती प्राप्त होगी।
मुख्यालय पर आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रभारी राजेंद्र गौतम के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ता धरातल पर एकजुट होकर काम करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं जिला महासचिव सुधीर उपाध्याय, जिला महासचिव उमेश मिश्रा, सचिव वीरपाल सिंह यादव तथा विजय कुमार सहित जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बदायूँ के नेताओं की इस सक्रियता को संगठन में सक्रियता बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …