आसफपुर। क्षेत्र में रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अंतर्जनपदीय बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम सुकुटिया निवासी 22 वर्षीय वीरेश पुत्र होशियार का शव आसफपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Budaun Amarprabhat