Breaking News

सीताराम राधेश्याम आश्रम मुडिया सतासी मे पूर्ण आहूति के वाद हुआ विशाल भंडारा

Spread the love

बगरैन- कस्बा के करेगी बगरैन रोड स्थित मुडिया सतासी मे श्री सीताराम राधेश्याम आश्रम पर
7 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का रविवार को पूर्ण आहूति व भंडारे के साथ समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के पहले पूर्ण आहुति के साथ सम्पन्न कराया गया।इसके बाद समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सामूहिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
श्री श्री 1008बाबा कन्हैयादास महाराज के सानिध्य मे समस्त कार्य सम्पन्न हुए तथा कहा कि मानव को अपने काम, क्रोध, अंहकार, मोह, लोभ को स्वाहा करते हुए हवन यज्ञ नारायण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा भक्तो ने दिन तथा रात मे मथुरा वरसाना के कलाकारो द्वारा भगवान कृष्ण की रासलीलाओ का रसगान किया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली इस पूरे आयोजन को सफल बनाने मे ग्रामीणो और आयोजक मंडल का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम के दौरान आश्रम का वाताबरण भक्ति के रंगो मे सराबोर रहा श्रद्धालू जय श्री राधे कृष्ण के जयकारे लगाते रहे
भंडारे के दौरान श्री श्री 1008 कन्हैया दास महाराज यज्ञ आचार्य दिनेश शर्मा मुकेश शर्मा मुनीश शर्मा बाबा घनश्याम दास वाबा कृष्णदास वाबा ज्ञानदास बाबा सत्यदास कोतवाल ओमपाल सिह दददा मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान राजीव सिह गौरव कुमार सिंह मुकेश सिंह संजीव शर्मा ऐवरन सिह संजय सिह दिनेश सिंह उपेन्द्र सिह मोहित सिह चन्द्रपाल सिंह नन्नू सिह एवम समस्त ग्राम वासियो तथा क्षेत्र बासियो का विशेष सहयोग रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिव शक्ति भवन मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the loveबिल्सी। सावन माह के पावन अवसर पर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर …