भागीरथी घाट कछ्ला मे बगरैन के समाजसेवियो द्वारा भब्य गंगा आरती का आयोजन तथा भंडारा
बदायू – भागीरथी घाट कछला ( मिनी हरिद्वार ) पर काशी की तर्ज पर शुरू हुयी महा गंगा आरती लगातार सुचारू रूप से वेदियो पर विधि विधान से नियमित हो रही है आरती होने से कछला गंगा धाट का नजारा बदल गया है शाम होते ही जव आरती की प्रक्रिया शुरू होती है तो लोगो की भीड जुटनी शुरू हो जाती है शंख घंटी की ध्वनि और मां गंगा की आरती के बीच श्रदालू भाव विभोर हो रहे है ऊं जय गंगे माता , चंद्र सी ज्योत तुम्हारी , जल निर्मल आता की गूंज से गंगा धाट गूंजायमान हो रहा है वदायू ही नही पडोसी जिले प्रदेश तथा अन्य प्रदेश से लोग आकर जन्म दिन , शादी की वर्षगाठ तथा अन्य त्योहारो पर गंगा आरती बुक कराके यजमान वनकर आरती मे सहभागिता कर सनातन को जगा रहे है श्री गंगा आरती सेवा समिति भागिरथी घाट कछला के सूत्रधार संस्थापक तत्तकालीन जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिह के अथक प्रयासो से आज कछला को मिनी हरिद्वार के रूप मे वदल दिया है जहा आज तक गंगा आरती सुचारू रूप से हो रही है, तथा समय समय पर लखनऊ से आकर गंगा आरती सदस्यो के साथ बैठक कर मार्ग दर्शन कर गंगा आरती मे भाग लेते है ।
श्री गंगा आरती सेवा समिति भागीरथी घाट कछला के गंगा आरती संयोजक नीरज शर्मा ने बताया कि 29 जून दिन सोमवार शाम 7 बजे कस्वा बगरैन के समाजसेवियो द्वारा जेठ पूर्णिमा मासी के उपलक्ष्य मे भब्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा आरती पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा समाजसेवी तथा आरती आयोजक सोमेश मिश्रा ने कहा कि 29 जून दिन सोमवार को गंगा आरती को भब्य दिब्य बनाने के लिए कस्वे तथा क्षेत्र के लोगो से गंगा आरती मे सपरिवार सहभागिता करने का आहवान किया गया है ।
Budaun Amarprabhat