Breaking News

दूदेनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
उझानी। उझानी ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 311 स्थित ग्राम दूदेनगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद और संवेदनात्मक जुड़ाव का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए जाने वाले विषय समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को बूथ स्तर तक पहुंचाने और उसे जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक खंती में पलटा, चालक गंभीर घायल

Spread the loveबिल्सी। बदायूं के बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर मूसापुर गांव के पास रविवार को हादसा …