Breaking News

सराय सांवल में ‘रसीद फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शुभारंभ, ममता शाक्य ने किया उद्घाटन

Spread the love


बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव सराय सांवल में रविवार को ‘रसीद फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता शाक्य ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ममता शाक्य ने क्रिकेट पिच पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भी सीख देते हैं।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ टूर्नामेंट का स्वागत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

Spread the loveसतरंगी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया मंदिर परिसर ज्येष्ठ मास में …

error: Content is protected !!