
ओरछी संवाददाता राजेश मौर्य
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाठकपुर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में दीवार काटकर प्रवेश करने और चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि चोर मध्य रात्रि के दौरान घर की दीवार काटकर अंदर घुसे और वहां से सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह होने पर हुई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल चोरी गए सामान और नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Budaun Amarprabhat