आसफपुर – क्षेत्र के गांव तखौरा निवासी रवि सिंह चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत के बल भरोसे हाल ही में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार , गांव , क्षेत्र व जिले में नाम रौशन किया है ।
हाल ही में होनहार युवा रवि सिंह चौहान प्रशिक्षण के लिए पश्चिम बंगाल में एक सरकारी संस्थान के लिए रवाना हुए ।
इस दौरान रवि सिंह चौहान के पिता नत्थू सिंह व माता धनवती व भाई मुनेश पाल सिंह , शिव कुमार व बहिन संतोष , सुनीता देवी व चंदों देवी सहित समस्त चौहान परिवार व गांव वालों ने रवि सिंह चौहान को फूल मालाएं पहनाकर उन्हें शुभ कामनाएं देकर रवाना किया ।
रवि सिंह चौहान की सफलता उनके गांव व क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणादायक रहेगी ।
इस दौरान गांव तखौरा सहित आस पास के इलाके में रवि सिंह चौहान की सफलता से गदगद लोगों में खुशी की लहर दिखाई दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat