Breaking News

संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई

Spread the love

आसफपुर – शासनादेश के मुताबिक 01जुलाई 2026 से 31जुलाई 2026 तक संचारी रोग अभियान को धरातलीय स्तर पर सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने ए डी ओ पंचायत जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ,सचिवों ,पंचायत सहायकों व सफाई कर्मचारियों की संयुक्त बैठक बुलाई तथा संचारी रोग अभियान को सफल बनाने को आवश्यक दिशा निर्देश व महत्वपूर्ण जानकारी दी ।
इस बैठक में नवागत ए डी ओ जितेंद्र कुमार सिंह , डॉक्टर सत्यपाल सिंह , सचिव गजेन्द्र पाल सिंह , अंकित कुमार ,विनीत चौधरी , धर्मवीर सिंह , सुनील बाबू सक्सेना , विकास दीप शर्मा ,के पंचायत सहायक दीपक कुमार , मनोज कुमार , अतुल कुमार , संदीप उपाध्याय , सफाई कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर , सुशील कुमार ,मनोज कुमार ,दीदार वाल्मीकि व ग्राम प्रधान मनोज यादव एडवोकेट , नरेंद्र , हरिराम व सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे ।
यह बैठक बीते सोमवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर सभागार में आयोजित की गई ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वित्त एवं लेखाधिकारी को जूहा शिक्षक संघ ने दी बधाई

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। वरिष्ठ जिला कोषाधिकारी रणजीत सिंह को वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक …

error: Content is protected !!